बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 19, 2024
उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश दिल्ली-एनसीआर ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति राष्ट्रीय

शिकारपुर में जियाउर्रहमान ने मनाया कांग्रेस अध्यक्षा का जन्मदिन, बोले -‘त्याग और समर्पण की प्रतिमूर्ति हैं सोनिया गांधी’

  • December 9, 2021
  • 1 min read
शिकारपुर में जियाउर्रहमान ने मनाया कांग्रेस अध्यक्षा का जन्मदिन, बोले -‘त्याग और समर्पण की प्रतिमूर्ति हैं सोनिया गांधी’

शिकारपुर/बुलंदशहर। कांग्रेस की अध्यक्षा और यूपीए की चेयरमैन श्रीमती सोनिया गांधी का गुरुवार को युवा कांग्रेस ने जन्मदिन मरीजों की सेवा कर मनाया। सोनिया गांधी के जन्मदिन पर शिकारपुर स्वास्थ्य केंद्र में शिकारपुर के लोकप्रिय नेता और युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान एडवोकेट के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने मरीजों को फल वितरित किए और कांग्रेस अध्यक्षा की दीर्घायु की कामना की। साथ ही कांग्रेसियों ने लोगों में प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञाएं भी बांटी।

एडवोकेट जियाउर्रहमान ने कहा कि ‘सोनिया गांधी जी त्याग की प्रतिमूर्ति हैं’। आज सत्ता के लिए भाजपा क्या-क्या हथकंडे अपना रही है, वहीं सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री जैसे पद को त्यागकर एक अर्थशास्त्री को सत्ता संभालने का अवसर दिया।उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने भी सोनिया गांधी जी की प्रशंसा की और उन्हें दुर्गा का स्वरूप बताया।

एडवोकेट जियाउर्रहमानकहा कि भाजपा और आरएसएस के खिलाफ देशहित के लिए सोनिया गांधी जी हर स्तर पर आवाज उठा रही हैं। उन्होंने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है। यूपी में प्रियंका गांधी की के नेतृत्व में सरकार बनेगी और किसानो, गरीबों, मजदूरों, युवाओं व महिलाओं का कल्याण होगा।

इस अवसर पर युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमा एड, कांग्रेस के नगर अध्यक्ष नन्ने खान, जिला उपाध्यक्ष युवा तपन गौड़, संजय शर्मा, सुरेंद्र उपाध्याय, नसरुद्दीन उर्फ राहुल,0तुषार शर्मा, विशाल सैनी,। नरेश ठाकुर, संजय कश्यप, हरेंद्र मीणा, जुबेर ठाकुर आदि मौजूद रहे।