बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 28, 2024
दिल्ली-एनसीआर ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

देशद्रोही अर्नब गोस्वामी के खिलाफ युवा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह पर भी साधा निशाना

  • January 18, 2021
  • 1 min read
देशद्रोही अर्नब गोस्वामी के खिलाफ युवा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह पर भी साधा निशाना

नई दिल्ली | भारतीय युवा कांग्रेस ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी के नेतृत्व में देशद्रोही अर्नब गोस्वामी और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी जानकारी लीक होने पर प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के खिलाफ हल्ला बोल प्रदर्शन कर विरोध किया। प्रदर्शन में अनेकों कार्यकर्ता हजारों की तादाद में शामिल हुए |

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने कहा कि पुलवामा के नाम चुनाव जीत कर जश्न मनाने वाले और किसानों को आतंकवादी बताने वाले कौन से मुंह से राष्ट्रवाद की बात कर रहे हैं, किसानों को देशद्रोही बताकर NIA का नोटिस मिल सकता है, लेकिन देश की सुरक्षा को खतरे में डालने वाले अर्नब गोस्वामी और उसके मालिकों को नही। अर्नब को कम से कम 3 दिन पहले बालाकोट स्ट्राइक जैसे सैन्य रहस्यों के बारे में कैसे पता चला? यह जानकारी उसे किसने लीक की ? यह एक बड़ी सुरक्षा विफलता है और इसकी जांच होनी चाहिए। दुश्मनों पर तो ‘ऐयर स्ट्राइक’ की जा सकती है, उनका क्या जो घर बैठकर दुश्मन के मददगार हो। ये हास्यास्पद नही, बल्कि गंभीर विषय है, क्या देश के प्रधानमंत्री स्वयं ‘पुलवामा’ और ‘बालाकोट एयर स्ट्राइक’ की अतिगोपनीय जानकारी अर्नव गोस्वामी को लीक कर रहे थे। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी ने मांग की जल्द से जल्द अर्नब गोस्वामी को गिरफ्तार किया जाना चाहिए और सच देश के सामने आना चाहिए, क्युकी आज पूछ रहा है भारत।

राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राहुल राव ने कहा कि अर्नब गोस्वामी की लीक चैट के माध्यम से देश के सामने जग जाहिर हो चुका है कि देश की आंतरिक सुरक्षा से लगातार खिलवाड़ किया जा रहा है, कोई भी बड़े से बड़ा व्यक्ति ही क्यों न हो देश की सुरक्षा से बड़ा नहीं हो सकता, जिस भी व्यक्ति ने देश के आंतरिक सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया है, उनके ख़िलाफ़ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और दिल्ली प्रभारी भईया पवार, राष्ट्रीय सचिव बंटी शेलके, मोहित चौधरी, मुकेश कुमार, दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष रणविजय लोचव, शुभम शर्मा और अनेकों युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रदर्शन मे सम्मलित हुए।