बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
May 11, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति

मुस्लिमों के घर अपनी बेटियां ब्याहते हैं हिंदुत्व के नाम पर हमे लड़ाने वाले नेता : ओमप्रकाश राजभर

  • October 31, 2018
  • 1 min read
मुस्लिमों के घर अपनी बेटियां ब्याहते हैं हिंदुत्व के नाम पर हमे लड़ाने वाले नेता : ओमप्रकाश राजभर

सीतापुर | सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष, कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि जो लोग हिंदू व मुस्लिम के नाम पर हम लोगों को लड़ाते हैं वह खुद ही अपने बच्चों की शादी मुस्लिम परिवारों में करवाते हैं। उदाहरण देते हुए उन्होंने लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, प्रवीण तोगड़िया व अशोक सिंघल के नाम गिनाएं। राजभर ने कहा कि शिवपाल यादव भाजपा के इशारे पर काम रहे है। उनको सुरक्षा व आवास देकर भाजपा ने इसे साबित कर दिया है।
https://www.youtube.com/watch?v=WQMgW2_UxOA

राजभर ने बुधवार को पिसावां इलाके में कई सभाओं को सम्बोधित किया और कहा कि मैं दलितों और पिछड़ों की लड़ाई लड़ रहा हूं। भाजपा ने मुझसे वादा किया था कि अति पिछड़ों को अलग से आरक्षण मिलेगा लेकिन अब तक नहीं मिला। मैं अतिपिछड़ों की लड़ाई लड़ रहा हूं। सत्ता का स्वाद चखने नहीं आया। अब मेरा मन ऊब गया है। राजभर ने कहा कि हमारे बच्चों को अच्छी शिक्षा चाहिए। राम मंदिर नहीं चाहिए। पहले सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे डॉक्टर व इंजीनियर बनते थे पर अब सरकारी स्कूल बेहाल हैं। राम मंदिर पर कहा कि यह अदालत के फैसले व समझौते के आधार पर ही बनेगा।
https://www.youtube.com/watch?v=ZbT4Llq3mfs