बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 18, 2024
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

उत्तर प्रदेश : पुलिस ने नहीं सुनी फरियाद, महिला ने लखनऊ विधानसभा पर किया आत्मदाह, देखें वीडियो-

  • October 13, 2020
  • 1 min read
उत्तर प्रदेश : पुलिस ने नहीं सुनी फरियाद, महिला ने लखनऊ विधानसभा पर किया आत्मदाह, देखें वीडियो-

लखनऊ | यूपी में भाजपा के राज वाली सरकार में एक और महिला ने सीएम के दर पर आत्मदाह किया है | लखनऊ में विधानसभा के सामने मंगलवार दोपहर एक महिला ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। देखते ही देखते हड़कंप मच गया। हालांकि, वहां पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए आग बुझाई, लेकिन तब तक महिला काफी हद तक जल चुकी थी। उसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

https://www.youtube.com/watch?v=lxI2ipfrB1k

महिला की शादी महाराजगंज में रहने वाले अखिलेश तिवारी (35) से हुई थी। मनमुटाव के बाद उससे तलाक हो गया। इसके बाद महिला ने धर्म परिवर्तन कर आसिफ नाम के युवक से निकाह किया। इसके बाद आसिफ सऊदी अरब चला गया। महिला का आरोप है कि इस दौरान आसिफ के परिजन लगातार उसे प्रताड़ित करते रहे, जिससे तंग आकर उसने आत्मदाह कर दिया।

महिला का कहना है कि महराजगंज थाने में उसने पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इंसाफ के लिए वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलना चाहती थी, लेकिन मुलाकात न होने से निराश होकर महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर है।