बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 16, 2024
उत्तर प्रदेश

कछुआ तस्करी में महिला गिरफ्तार, भेजा जेल

  • October 18, 2019
  • 1 min read
कछुआ तस्करी में महिला गिरफ्तार, भेजा जेल

सुलतानपुर। कछुआ तस्करी के मामले में आरोपी महिला को गिरफ्तार कर सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। जिसकी रिमांड स्वीकृत कर सीजेएम हरीश कुमार ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया।
मामला सुलतानपुर रेलवे स्टेशन से जुड़ा है। जहां पर जीआरपी पुलिस ने आरोपी महिला जन्ती पत्नी छब्बा निवासी गांधीनगर-जगदीशपुर को तीन वर्षीय बच्ची के साथ गट्ठरों में बंधे कछुओं सहित पकड़ा गया। मिली जानकारी के मुताबिक यह कछुएं पश्चिम बंगाल के लिए तस्करी को लेकर ले जाने की तैयारी थी। जिसकी जानकारी मिलने पर जीआरपी पुलिस ने वन विभाग टीम को सूचित किया। सूचना पर पहुंची वन विभाग टीम ने महिला की गिरफ्तारी कर कछुओं का कब्जे में लिया। जिसके उपरांत उन्हें मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी महिला की रिमांड स्वीकृत कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया।