बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 28, 2024
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

सुदीक्षा की मौत मामले पर बुलंदशहर एसएसपी बोले- ‘जिसे हम जानते नहीं उसे छुपाने का क्यों करेंगे प्रयास’

  • August 12, 2020
  • 1 min read
सुदीक्षा की मौत मामले पर बुलंदशहर एसएसपी बोले- ‘जिसे हम जानते नहीं उसे छुपाने का क्यों करेंगे प्रयास’

बुलंदशहर | जिले में सुदीक्षा भाटी की सड़क हादसे में मौत के बाद से अब तक पूरे मामले में रोज-रोज नई बात सामने आ रही है। छुट्टी से लौटे एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बुधवार को बताया कि पूरे मामले में निष्पक्षता के साथ पुलिस जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि लगातार कहा जा रहा है की पुलिस आरोपियों को बचा रही है। जबकि हम आरोपी को जानते ही नहीं तो उसे छुपाने का प्रयास क्यों करेंगे।

वहीं परिजनों के छेड़छाड़ के आरोप पर बताया कि घटना के बाद जब तक सुदीक्षा के परिजन बुलंदशहर में थे तब तक छेड़छाड़ जैसी कोई बात उन्होंने पुलिस को नहीं बताई। पूरे मामले में पुलिस की चार टीमें गहनता से जांच कर रही हैं। साथ ही तहरीर में चाचा द्वारा बाइक चलाने की बात पर बोले की बाइक नाबालिग चचेरा भाई निगम चला रहा था। चाचा की कॉल लोकेशन घटना के समय दादरी में है |