बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 18, 2024
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय

विदेशों से फंडिंग लेने वाले मुल्ला-मौलवियों को हो जांच : वसीम रिजवी

  • November 19, 2018
  • 1 min read
विदेशों से फंडिंग लेने वाले मुल्ला-मौलवियों को हो जांच : वसीम रिजवी

लखनऊ । उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी ने कहा है कि देश के बाहर से फंडिंग लेने वाले मुल्ला-मौलवियों की जांच होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ मुस्लिम धर्मगुरु विदेशों की आर्थिक मदद के बूते देश में राष्ट्रविरोधी गतिविधियां चला रहे हैं।
https://youtu.be/Cqc-zg24IWw

उन्होंने ये बातें सोमवार को फिल्म ‘राम जन्मभूमि’ के ट्रेलर रिलीज के अवसर पर कहीं। प्रेस कान्फ्रेंस में वसीम रिजवी ने कहा कि वह अयोध्या में राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के समर्थक हैं। यह उनका व्यक्तिगत विचार है। उन्होंने कहा कि बाबर के निर्देश पर मीरबाकी ने अयोध्या में खून-खराबा करके राम मंदिर को तोड़ा और एक मस्जिद रूपी इमारत बनवायी, जिसे शरई तौर पर मस्जिद नहीं माना जा सकता। कुछ गुमराह लोग उस विवादित ढांचे को लेकर हिन्दुस्तान का माहौल खराब कर रहे हैं। जिसकी वजह से देश में हिन्दू और मुसलमानों के बीच साम्प्रदायिक तनाव बढ़ रहा है।