बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 18, 2024
फ़िल्मी दुनिया ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई

अभिनेता के बोल- क्या सच में पीएम की सुरक्षा में चूक हुई या सर्जिकल स्ट्राइक की तरह ड्रामा था, लोगों ने लगाई क्लास

  • January 7, 2022
  • 0 min read
अभिनेता के बोल- क्या सच में पीएम की सुरक्षा में चूक हुई या सर्जिकल स्ट्राइक की तरह ड्रामा था, लोगों ने लगाई क्लास

मुंबई। पीएम मोदी की पंजाब में हुई सुरक्षा चूक का मामला इन दिनों खूब चर्चा में है। जहां गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार पर गंभीर आरोप लगाए वहीं कई राजनेताओं ने भी इसकी आलोचना की। वहीं अब इस बीच अभिनेता कमाल आर खान यानी केआरके ने भी इस मुद्दे पर गुरुवार एक ट्वीट कर कहा कि क्या सच में चूक हुई या फिर सर्जिकल स्ट्राइक की तरह यह भी एक ड्रामा ही था।

कमाल आर खान के इस ट्वीट पर लोग भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, असलियत बोलने में भक्तों को दिक्कत हो रही है। सभा में सिर्फ 700 लोग आए थे। 70 हजार नहीं। सभा फेल हो गई इसलिए पीएम को वापस जाना पड़ा।

एक अन्य यूजर ने लिखा, आप जैसे लोगों पर शर्म आती है, जो सर्जिकल स्ट्राइक को सच में एक ड्रामा कहकर हमारे सशस्त्र बलों का अपमान करते हैं। राष्ट्र हमेशा किसी भी राजनीतिक दल से बड़ा होता है। जय हिंद।

इसके साथ एक ने लिखा कि आपका इंतजार हर भारतीय कर रहा है। एक बार पधारो म्हारो देश फिर आपका समीक्षा हम लोग करेंगे। एक ने लिखा, आपने अपने लिए सही शीर्षक चुना.. देशद्रोही … जो सर्जिकल स्ट्राइक को ड्रामा बोले उस पर सूट करता है।

बता दें कि बिते बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब के फिरोजपुर में एक रैली करने वाले थे लेकिन फिरोजपुर के एक फ्लाइओवर पर उनका काफिला 20 मिनट तक रुक गया क्योंकि वहां कुछ प्रदर्शकारियों ने सड़क जाम कर रखी थी।