बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 19, 2024
उत्तर प्रदेश

व्यवस्था दर्पण पर FIR के विरोध में उतरी सपा छात्र सभा, छात्र नेता कौशल बोले -‘सच लिखने वालो को निशाना बना रही भाजपा’

  • February 18, 2018
  • 0 min read
व्यवस्था दर्पण पर FIR के विरोध में उतरी सपा छात्र सभा, छात्र नेता कौशल बोले -‘सच लिखने वालो को निशाना बना रही भाजपा’

अलीगढ | व्यवस्था दर्पण के संपादक छात्र नेता जियाउर्रहमान के खिलाफ भाजपा नेता द्वारा साजिशन रिपोर्ट दर्ज कराने की सपा छात्र सभा ने निंदा की है | सपा छात्र सभा ने मुकद्दमे को तानाशाही करार देते हुए तत्काल वापिस लेने की मांग की है |

सपा छात्र सभा के जिला उपाध्यक्ष कौशल दिवाकर ने कथित भड़काऊ पोस्ट को आधार बनाकर मुकद्दमा दर्ज करने की भर्त्सना करते हुए कहा है कि समाजवादी छात्र सभा व्यवस्था दर्पण के संपादक जियाउर्रहमान के साथ है, किसी भी कीमत पर भाजपा की तानाशाही बर्दाश्त नहीं की जा सकती | उन्होंने कहा कि विनय वार्ष्णेय खुद समाज के लिए घातक हैं, व्यवस्था दर्पण की शिकायत कर खुद को चमकाने की कोशिश कर रहे हैं | उन्होंने कहा कि पुलिस को तत्काल मुकद्दमा वापिस लेना चाहिए |
उन्होंने यह भी कहा कि सीएम योगी को मीडिया की आजादी का सम्मान करना चाहिए ताकि अभिव्यक्ति की आजादी को बनाये रखा जा सके | उन्होंने भाजपा पर तानाशाही करने का आरोप भी लगाया |