बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 29, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति समाज

विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना बनी नगर निगम में OSD, डिप्टी सीएम ने सौंपा जॉइनिंग लेटर

  • October 11, 2018
  • 1 min read
विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना बनी नगर निगम में OSD, डिप्टी सीएम ने सौंपा जॉइनिंग लेटर

लखनऊ | विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना तिवारी को यूपी सरकार ने नगर निगम में ओएसडी बनाने का आश्वासन दिया था जिसे आज पूरा कर दिया गया | डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने विवेक की तेरहवीं के अवसर पर खुद जाकर विवेक की पत्नी को जॉइनिंग लेटर दिलाया | बताते चलें कि शासन के निर्देश पर कल्पना तिवारी के शैक्षिक दस्तावेज पहले ही ले लिए गए थे। आपको बता दें कि लखनऊ के गोमती नगर में विवेक तिवारी की सिपाही प्रशांत चौधरी ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद से यूपी सरकार लगातार कल्पना का समर्थन कर रही है। मुआवजे के साथ ही सरकार ने कल्पना तिवारी को नगर निगम में ओएसडी बनाए जाने का आश्वासन दिया था।

विवेक तिवारी हत्याकांड की अभी भी जांच की जा रही है। आरोपी सिपाहियों को बर्खास्त कर जेल भेजा जा चुका है। कल्पना तिवारी ने सरकार से मिल रही मदद पर संतुष्टि जाहिर की थी। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा हादसे के बाद खुद पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे थे और उन्हें मदद का भरोसा दिलाया था। कल्पना तिवारी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात की थी। प्रदेश सरकार ने विवेक तिवारी की बेटियों की शिक्षा व भविष्य के लिए पांच-पांच लाख रुपये की भी मदद की थी।