बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 28, 2024
खेल फ़िल्मी दुनिया ब्रेकिंग न्यूज़ मनोरंजन

विराट-अनुष्का के रिसेप्शन में बॉलीवुड और क्रिकेट दिग्गजों का लगा जमावड़ा

  • December 27, 2017
  • 1 min read
विराट-अनुष्का के रिसेप्शन में बॉलीवुड और क्रिकेट दिग्गजों का लगा जमावड़ा

मुंबई। भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का दूसरा रिसेप्शन दिल्ली के बाद आज मुंबई में हुआ, जिसमें बालीवुड से लेकर क्रिकेट सितारों की महफिल सजी। दिल्ली के रिसेप्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित राजनेताओं की मौजूदगी ज्यादा चर्चित रही, तो मुंबई के रिसेप्शन में बालीवुड और क्रिकेट सितारों का बोलबाला रहा। मुंबई शहर के परेल इलाके के एक पांच सितारा होटल में आयोजित इस रिसेप्शन की तैयारियां सुबह से ही शुरू हो गईं थीं। इसको देखते हुए होटल प्रबंधक ने गेट पर सुरक्षा के कड़े उपाय किए थे। अनुष्का और विराट की जोड़ी लगभग साढ़े पांच बजे यहां अपनी टीम के साथ साधारण ड्रेस में पहुंची। यहां भी दिल्ली की तरह फैशन डिजाइनर सब्बायाची ने अनुष्का की ड्रेस डिजाइन की। दिन ढलते ही होटल रंगबिरंगी सजावट से जगमग हो गया और सात बजे मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू हो गया।

शुरुआती मेहमानों में अव्वल रहे बोमन ईरानी, जिन्होंने पीके सहित कई फिल्मों में अनुष्का के साथ काम किया। पीके के निर्माता विधु विनोद चोपड़ा और निर्देशक राजकुमार हीरानी भी पहले आने वालों में रहे। माधुरी दीक्षित, सारा अली खान, रेखा, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन भी पहुंचे। टिप्स के मालिक रमेश तौरानी, संगीतकार एआर रहमान, सिद्धार्थ राय कपूर और आदित्य राय कपूर ने भी यहां चार चांद लगाए। फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप अपनी बेटी के साथ पहुंचे तो कंगना अकेले ही आईं। पर्दे पर अनुष्का के सुल्तान बने सलमान खान इस रिसेप्शन में नहीं आए। वह अपना जन्मदिन मनाने के लिए सोमवार की रात ही पनवेल स्थित अपने फॉर्महाउस पहुंच गए हैं। कुंबले भी आए : वहीं अगर क्रिकेट के सितारों की बात की जाए तो सुनील गावस्कर, संदीप पाटिल, अनिल कुंबले, वीरेंद्र सहवाग, महेंद्र सिंह धौनी, उमेश यादव और रवींद्र जडेजा भी पहुंचे।

ध्यान रहे कि जब कुंबले कोच थे तो उनके और विराट के बीच काफी विवाद हुआ था। वहीं ओलंपिक पदक जीतने वाली भारतीय शटलर साइना नेहवाल ने भी समारोह की शोभा बढ़ाई। विराट ने ब्लू और व्हाइट कॉम्बीनेशन में ड्रेसअप किया हुआ था। वहीं, अनुष्का ने लाइट कलर का डिजाइनर लहंगा कैरी किया। इस ड्रेसअप में अनुष्का काफी ब्यूटीफुल नज़र आ रही थीं। बता दें कि, साल 2017 की सबसे बड़ी शादियों में शुमार विराट और अनुष्का की शादी का यह दूसरा रिसेप्शन है। इस खास अवसर पर बोमन ईरानी पहुंचे। इंडियन क्रिकेट टीम के प्लेयर्स भी रिसेप्शन में पहुंचे। इस भव्य आयोजन के लिए पहले से तैयारियां चल रही थी।

आपको बताते चलें कि, भारतीय सिनेमा जगत की अभिनेत्रियों में से एक अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली शादी की शादी इटली के मिलान शहर में हुई थी। ये शादी पूरी तरह से पंजाबी रीति-रिवाज से हुई। शादी जिस रिसॉर्ट में आयोजित की गई थी वहां सिर्फ उन्हीं लोगों को जाने की अनुमति थी जिनका नाम गेस्ट लिस्ट में शामिल था। यानी ये शादी पूरी तरह से अतिगोपनीय तरीके से संपन्न हुई।