बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 20, 2024
दिल्ली-एनसीआर

विदेशी चंदे को लेकर गृह मंत्रालय सख्त

  • June 8, 2017
  • 1 min read
विदेशी चंदे को लेकर गृह मंत्रालय सख्त

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने विदेशी चंदे के मसले पर एनजीओ से जवाब-तलब किया है। मंत्रालय ने कहा कि ऐसा न करने पर एनजीओ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।  सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 2000 से अधिक एनजीओ को विदेशी फंडिंग के मुद्दे पर अपने बैंक अकाउंट की जानकारी देने को कहा है। पूर्व में भी गृह मंत्रालय विदेशी फंडिंग के मुद्दे पर कई एनजीओ के खिलाफ सख्ती बरत चुका है। गृह मंत्रालय के द्वारा बुधवार को जारी किये गए एक नोटिफिकेशन में इस बात की जानकारी दी गई थी।

नोटिफिकेशन के अनुसार, विदेश फंडिंग एक्ट के तहत आने वाले सभी एनजीओ को एक निर्धारित बैंक अकाउंट में ही विदेशी चंदा लेना होगा। दरअसल गृह मंत्रालय ने इस साल 50 प्रतिशत से ज्यादा एनजीओ पर कार्रवाई करते हुए उनका एफसीआरए लाइसेंस रद्द किया था। 33 हजार में से पिछले 1 साल में गृह मंत्रालय ने 20000 एफसीआरए लाइसेंस रद्द किए हैं। इसी के मद्देनजर लगभग 3000 संस्थाओं की लाइसेंस रिन्यू करने की ताजा अर्जी मिली है।