बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 19, 2024
महाराष्ट्र राष्ट्रीय

महाराष्ट्र में तेज रफ्तार से आ रही वैन नदी में गिरी, सात मजदूरों की मौत

  • November 30, 2019
  • 1 min read
महाराष्ट्र में तेज रफ्तार से आ रही वैन नदी में गिरी, सात मजदूरों की मौत

धुले। उत्तरी महाराष्ट्र के धुले जिला में तेज गति से आ रही एक वैन पुल से टकराकर नदी में गिर गयी, जिसमें सात मजदूरों की मौत हो गयी और 10 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को बताया कि यह हादसा विन्चुर गांव के समीप चालीसगांव-धुले राजमार्ग पर हुआ, जब वैन चालक ने बोरी नदी पर बने पुल को पार करते समय वाहन पर से नियंत्रण खो दिया।

अधिकारी ने बताया कि वाहन पुल की मुंडेर से टकराया और नदी में गिर गया। हादसे में सात मजदूरों की मौत हो गयी और 10 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के रहने वाले प्रवासी मजदूर गन्ने की खेती के लिए उस्मानाबाद जा रहे थे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने बचाव अभियान चलाया और घायलों को इलाज के लिए धुले के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।