बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 28, 2024
उत्तराखंड राष्ट्रीय

उत्तराखंड : हाई कोर्ट ने शिकायत मिलने पर EVM कराई सील

  • May 1, 2017
  • 1 min read
उत्तराखंड : हाई कोर्ट ने शिकायत मिलने पर EVM कराई सील

देहरादून। उत्तराखंड हाई कोर्ट ने राज्य के 6 और विधानसभा क्षेत्रों की ईवीएम सील करने का आदेश दिया है। हाई कोर्ट ने कहा है कि 48 घंटे के भीतर सभी ईवीएम सील कर दिए जाएं। सभी राजनीतिक दलों से 6 हफ्ते के भीतर जवाब मांगा गया है। EVM को लेकर हाई कोर्ट में शिकायत की गई थी।
नैनीताल हाई कोर्ट ने मसूरी, राजपुर, रायपुर, रानीपुर, हरिद्वार देहात और प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्रों के ईवीएम सील करने का आदेश दिया है। यह आदेश जस्टिस सर्वेश कुमार गुप्ता ने दिया। इससे पहले विकासनगर विधानसभा के सभी EVM सील करने का आदेश दिया गया था। कांग्रेस उम्मीदवार नवप्रभात की याचिका पर हाई कोर्ट ने यह आदेश दिया था।
विकासनगर विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार नवप्रभात हार गए थे। इस सीट पर बीजेपी के मुन्ना सिंह जीते थे। इसके बाद नवप्रभात ने ईवीएम को लेकर शिकायत की थी। हाई कोर्ट ने पहले चुनाव आयोग और बीजेपी प्रत्याशी को नोटिस भी भेजा था।
-एजेंसी