बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 19, 2024
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय

फेनी का कहर : उत्तर प्रदेश आकाशीय बिजली व तेज हवा ने मचाई तबाही, 5 की मौत

  • May 3, 2019
  • 1 min read
फेनी का कहर : उत्तर प्रदेश आकाशीय बिजली व तेज हवा ने मचाई तबाही, 5 की मौत

लखनऊ | फेनी चक्रवात का असर गुरुवार शाम को पूर्वांचल में भी देखने का मिला। चंदौली जिले में आंधी-पानी व आकाशीय बिजली से चार लोगों की मौत हो गई। जबकि सोनभद्र जिले में भी एक बालक की मौत हो गई।

चंदौली में फेनी चक्रवात के कारण तेज आंधी और आकाशीय बिजली गिरने से जन जीवन अस्तव्यस्त हो गया। आकाशीय बिजली गिरने से चंदौली जिले के भूसीकृतपुरवां गांव में 22 वर्षीय बूल्लू सोनकर, मंगरही गांव निवासी 25 वर्षीय संतोष बियार और फतेपुर गांव में 18 वर्षीय पुत्र रिजवान की मौत हो गई। वहीं आधा दर्जन से ज्यादा लोग झुलस गए।

https://www.youtube.com/watch?v=YdzItLq3OQk

उधर जिले के राममाड़ो गांव निवासी 55 वर्षीय राजेश तिवारी आंधी में नीम के पेड गिरने से उसके नीचे दब गये। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। उधर सोनभद्र में आकाशीय बिजली गिरने से एक बालक की मौत हो गई जबकि तीन लोग झुलस गए। झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, सोनभद्र के टोल प्लाजा पर आकाशीय बिजली गिरने से लाखों की क्षति हुई है।