बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 28, 2024
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

UP उपचुनाव : बुलंदशहर सहित 7 सीटों पर 3 नवंबर को पड़ेंगे वोट, 10 को आएंगे नतीजे

  • September 30, 2020
  • 1 min read
UP उपचुनाव : बुलंदशहर सहित 7 सीटों पर 3 नवंबर को पड़ेंगे वोट, 10 को आएंगे नतीजे

लखनऊ | उपचुनाव के लिए चुनावी बिगुल बज गया है। निर्वाचन आयोग ने प्रदेश की सात सीटों पर उपचुनाव की घोषणा करते हुए चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है। बुलंदशहर की सदर सीट सहित सभी सातों सीट पर पर 3 नवंबर को मतदान और 10 नवंबर को मतगणना होगी। उपचुनाव की घोषणा होने के साथ ही आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है।

निर्वाचन आयोग ने देश में उपचुनाव की घोषणा की है, जिसमें प्रदेश की सात सीटें भी शामिल हैं। निर्वाचन आयोग की ओर से की गई घोषणा के अनुसार बुलंदशहर सदर सीट सहित सभी सीटों पर 3 नवंबर 2020 को वोटिंग होगी और 10 नवंबर को मतगणना होगी। उपचुनाव की घोषणा होने के साथ ही आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है। सभी राजनीतिक दलों और उनके प्रत्याशियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को आचार संहिता का पालन करना होगा। इसके अलावा शासन प्रशासन की ओर से अब कोई नया काम शुरू नहीं होगा। पूर्व में चल रहे कार्य चलते रहेंगे।

उपचुनाव का कार्यक्रम-
निर्वाचन की अधिसूचना 9 अक्तूबर 2020
नामांकन की अंतिम तिथि 16 अक्तूबर
नामांकन पत्रों की जांच 17 अक्तूबर
नाम वापसी 19 अक्तूबरमतद
मतदान 3 नवंबर
मतगणना 10 नवंबर