बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 19, 2024
अंतरराष्ट्रीय ब्रेकिंग न्यूज़

उत्तर कोरिया परमाणु वार्ता पर है बहुत गंभीर : ट्रंप

  • July 2, 2018
  • 0 min read
उत्तर कोरिया परमाणु वार्ता पर है बहुत गंभीर : ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति ने आज कहा कि उत्तर कोरिया निरस्त्रीकरण के प्रयासों में ‘बहुत गंभीर’ है। उन्होंने ‘फॉक्स न्यूज’ के ‘ संडे मोर्निंग फ्यूचर ’ कार्यक्रम के लिए पहले से रिकार्ड किये गये साक्षात्कार में कहा, ‘‘मैं समझता हूं कि वह इस बारे में बहुत गंभीर है। मैं समझता हूं कि वह ऐसा करना चाहता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारे बीच बड़ी अच्छी समझ है।’’

इससे पहले उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ हुई ऐतिहासिक शिखर वार्ता के बाद प्योंगयांग पर लगे प्रतिबंध को हटाने में चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग से मदद की अपील की है। एक जापानी समाचार पत्र ने दोनों देशों में कई अनाम सूत्रों का हवाला देते हुए एक खबर प्रकाशित की है।