बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 19, 2024
दिल्ली-एनसीआर ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

दिल्ली में ट्रैक्टर मार्च को उमड़ रहे किसान, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, देखें वीडियो-

  • January 25, 2021
  • 1 min read
दिल्ली में ट्रैक्टर मार्च को उमड़ रहे किसान, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, देखें वीडियो-

नई दिल्ली | दिल्ली में 26 जनवरी को होने वाली ट्रैक्टर परेड के लिए किसानों के दिल्ली जाने का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। इसके साथ ही किसान सोमवार को दिल्ली कूच की तैयारी में जोश के साथ जुटे हैं। यूपी में मेरठ, सहारनपुर, बरेली, मुरादाबाद मंडल से किसानों के दिल्ली कूच का सिलसिला जारी रहा। जबकि आगरा में किसानों ने यमुना एक्सप्रेस वे पर पैदल मार्च निकाल कर जाम लगाया।

वेस्ट यूपी के किसान सोमवार को बड़ी संख्या में दिल्ली पहुचेंगे। दूसरी ओर पुलिस प्रशासन भी अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। दिल्ली से सटी सीमाओं को अलर्ट करते हुए सुरक्षा बढ़ा दी है। सोमवार को मुख्यमंत्री के नोएडा दौरे को लेकर अधिकारी विशेष सतर्कता बरत रहे हैं।