बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 29, 2024
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय

आप आज कर सकते हैं कल्याण सिंह के अस्थि कलश के दर्शन, नरौरा से बुलंदशहर तक निकलेगी यात्रा

  • August 27, 2021
  • 1 min read
आप आज कर सकते हैं कल्याण सिंह के अस्थि कलश के दर्शन, नरौरा से बुलंदशहर तक निकलेगी यात्रा

अलीगढ | पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की अंतिम यात्रा में शामिल होने से वंचित लोग आज उनके अस्थि कलश का दर्शन कर सकते हैं। कल्याण सिंह के पुत्र एवं एटा सांसद आज अस्थि कलश लेकर नरौरा से सड़क मार्ग से अलीगढ़ आएंगे। हर गांव पर अस्थि कलश लेकर रुकने की योजना है।

राजवीर सिंह राजू भैया एवं उनके परिवार के सदस्य शुक्रवार को सुबह 9 बजे नरौरा के लिए प्रस्थान करेंगे। बसी घाट नरौरा में अस्थि विसर्जन करेंगे। उसके बाद वह अस्थि कलश लेकर लौटेंगे। उन्होंने बताया कि बसी घाट नरौरा पर 1 बजे, नरौरा परमाणु केंद्र गेट 1.10 बजे, रामघाट तिराहा 1.20 बजे, जरगवां 1.30 बजे, जिरौली धूम सिंह 1.40 बजे, भोजपुर 1.50 बजे, ककेथल 2 बजे, पिलुखनी 2.10 बजे, अतरौली 2.20 बजे एवं मढौली बाग पर 2.30 बजे पहुंचेंगे।