बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 29, 2024
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय

UP के CM योगी को वीडियो के जरिये जान से मारने की धमकी, अलीगढ में हुई FIR

  • November 3, 2019
  • 1 min read
UP के CM  योगी को वीडियो के जरिये जान से मारने की धमकी, अलीगढ में हुई FIR

अलीगढ | सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक युवक के खिलाफ देर रात थाना बन्ना देवी में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही थी। इस वीडियो में यह युवक मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणियां भी कर रहा है। वह खुद को इटावा का रहने वाला बता रहा है।

https://www.youtube.com/watch?v=HykeIBTMzz0

थाना देहली गेट के मोहल्ला न्यू अशोक नगर में रहने वाले विनोद पांडेय पुत्र तारा चंद्र पांडेय ने थाना बन्ना देवी पुलिस को तहरीर दी थी कि शनिवार को दोपहर 12 बजे अपनी फेसबुक आईडी देख रहा था। इस दौरान देखा कि एक युवक ने अपनी फेसबुक आईडी से वीडियो अपलोड किया है जो अपना नाम हरीशंकर तिवारी और इटावा का रहने वाला बता रहा है।

https://www.youtube.com/watch?v=_pfH9Bz305U

वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भद्दी गालियां देते हुए वीडियो में कैद है। वह जातिगत टिप्पणी कर मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी भी दे रहा था। तहरीर में कहा गया कि इस तरह की पोस्ट करने वाले ने समाज में द्वेष फैलाने का काम किया है। साथ ही इससे समाज में विघटन भी पैदा हो सकता है। उसने वीडियो में मुख्यमंत्री को सरेआम जान से मारने की धमकी दी है। इससे कानून व्यवस्था की स्थिति पैदा हो सकती है। इसलिए इस व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाए। थाना बन्ना देवी प्रभारी रविंद्र दुबे का कहना है कि उन्हें तहरीर मिल गई है। इस संबंध में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।