बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 29, 2024
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय

तीसरी शादी के कारण पति से होता था विवाद, फिर पेड़ से लटका मिला शव-

  • January 2, 2020
  • 1 min read
तीसरी शादी के कारण पति से होता था विवाद, फिर पेड़ से लटका मिला शव-

हरदोई | अतरौली थानाक्षेत्र के सोनिकपुर गांव निवासी एक महिला का शव संदग्धि अवस्था में आम के बाग में फांसी पर लटकता मिला। पड़ोसियों ने बताया कि तीसरी पत्नी घर ले आने पर पति से आए दिन झगड़ा होता रहता था। गुरुवार सुबह शव मिलने की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

https://www.youtube.com/watch?v=Jp69vldpLP0

सोनिकपुर गांव निवासी उर्मिला का शव बुधवार शाम चरवाहों ने मढ़िया व सोनिकपुर गांव के बीच आम के बाग में रस्सी से फांसी पर लटकता देखा। घटना की खबर आग की तरह क्षेत्र में फैल गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। देर शाम सोनिकपुर पहुंची पुलिस ने काफी खोजबीन की लेकिन घना जंगल होने के कारण पुलिस वापस लौट गई। गुरुवार सुबह पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से शव नीचे उतारा। ग्रामीणों ने बताया कि मृतका के पति सतीस ने तीन शादियां की है। मृतका दूसरे नंबर की पत्नी थी।

https://www.youtube.com/watch?v=DYGhwAVWZLw

पुलिस के अनुसार ग्रामीणों से पता चला है कि करीब 9 साल पहले सतीश की पहली पत्नी से छूटौती हो गई थी। इसके बाद उसने दूसरी महिला से प्रेम विवाह कर लिया था। करीब आठ साल से वह सतीश के साथ रह रही थी। दोनों के दो पुत्री हैं। करीब 6 माह पूर्व सतीश लखनऊ से प्रेम विवाह कर तीसरी पत्नी घर ले आया था। इसी बात को लेकर आए दिन घर में झगड़ा होता रहता था। प्रभारी निरीक्षक उमाशंकर उत्तम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी। मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।