बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 18, 2024
उत्तराखंड ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय समाज

सात फेरे छोड़ शादी से फरार हो गया दूल्हा, देखें फिर क्या हुआ-

  • November 4, 2019
  • 1 min read
सात फेरे छोड़ शादी से फरार हो गया दूल्हा, देखें फिर क्या हुआ-

देहरादून | देहरादून में सहारनपुर रोड स्थित धर्मशाल में शादी समोराह के दौरान जयमाला के बाद लड़के पक्ष के लोग दूल्हे समेत फरार हो गए। बारात में आई लड़के की मां की तबीयत गंभीर होने की बात कहकर वह धर्मशाला से निकले। इसके बाद लड़की पक्ष के लोग उनसे संपर्क करते रहे। वह नहीं मिले तो पीड़ित पक्ष ने कैंट थाने में शिकायत की है।

https://www.youtube.com/watch?v=HykeIBTMzz0

जानकारी के मुताबिक गढ़ी कैंट थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति की पुत्री की शादी मुरादाबाद निवासी युवक से तय हुई थी। तय लग्न के अनुसार शनिवार शाम बारात दून पहुंच गई। रात को बारात चढ़त के साथ शादी समारोह शुरू हो गया। लड़की पक्ष का आरोप है कि जयमाला के बाद लड़के पक्ष के लोग फेरे पर नहीं पहुंचे। लड़के की मां ने लड़की की मां को बुलाया।

https://www.youtube.com/watch?v=ohV3O_2Vq9g

आरोप है कि उन्होंने दहेज में पांच लाख रुपये और कार की मांग की। लड़की की मां ने कहा कि तत्काल वह इतनी व्यवस्था नहीं कर सकते हैं। आरोप है कि इसके बाद लड़के की मां उनके पास से चली गई और बेहोश होने का बहाना बनाते हुए जमीन पर गिर गई। उन्हें लड़के पक्ष के लोग दूसरी धर्मशाला में लेकर चले गए। जहां बारात को ठहराया गया था। आरोप है कि इस दौरान बारात में पहुंचे करीब 40 लोग भी एक-एक कर शादी समारोह वाली धर्मशाला से निकल गए।

https://www.youtube.com/watch?v=9WjHWckrqeU

फेरों के लिए लड़की के पिता ने रात ढाई बजे लड़के से संपर्क किया तो उसने थोड़ी देर में आने की बात कही। आरोप है कि इसके बाद लड़के पक्ष ने फेरे लड़की के घर में कराने की बात कही। लड़की पक्ष के लोग अपने घर पहुंचे तो इस बीच लड़के पक्ष के लोग धर्मशाला से फरार हो गए। सुबह पांच बजे लड़की पक्ष को इसका पता लगा तो वह परेशान हो गए। इंस्पेक्टर कैंट नदीम अतहर ने बताया कि रविवार देर शाम लड़की पक्ष के लोग थाने में तहरीर लेकर पहुंचे। कहा कि तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है।