बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 28, 2024
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

अलीगढ़ : छात्रा से बलात्कार के आरोपी शिक्षक को जेल, कर रहा था ब्लैकमेल

  • June 30, 2019
  • 1 min read
अलीगढ़ : छात्रा से बलात्कार के आरोपी शिक्षक को जेल, कर रहा था ब्लैकमेल

अलीगढ़। महानगर के क्वार्सी इलाके की रहने वाली छात्रा को कन्नौज के एक संस्थान में पढ़ाई के दौरान यौन उत्पीड़न का शिकार होना पड़ा। यहां उसके संबंध फैकल्टी शिक्षक से हो गए और दोनों के बीच शारीरिक रिश्ते भी बने। आरोप है कि इसके बाद शिक्षक उसे ब्लैकमेल करने लगा। बाद में जब मन भर गया तो उसने छात्रा को ठुकरा दिया। मामले में छात्रा की तहरीर पर क्वार्सी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था और दो दिन पहले आरोपी शिक्षक को यहां तस्वीर महल चौराहे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

https://youtu.be/4-THSAKNNyA

बताया गया है कि छात्रा कन्नौज में रहकर एक संस्थान में पढ़ाई कर रही थी। इसी बीच उसकी नजदीकियां वहां पढ़ाने वाले लखनऊ निवासी मो. अमीन खान पुत्र शेर मोहम्मद खान निवासी 544 सी/334 असलम बाग बसेरा हुसैन बाड़ी वालागंज थाना ठाकुरगंज लखनऊ से हो गईं। दोनों में शारीरिक रिश्ते भी बने। आरोप है कि इसके बाद वह छात्रा को ब्लैकमेल करने लगा।

https://youtu.be/uNX3J5nqUzs

बाद में जब उसका मन भर गया तो उसने छात्रा को ठुकरा दिया। परेशान छात्रा ने घर लौटकर परिजनों को पूरा वाकया बताया तो परिजनों की तहरीर पर थाना क्वार्सी में मुकदमा दर्ज किया गया। दुष्कर्म, आईटी एक्ट की धाराओं में दर्ज मुकदमे में पुलिस ने आरोपी को दो दिन पहले यहां तस्वीर महल चौराहे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तारी और जेल भेजने की पुष्टि इंस्पेक्टर क्वार्सी ने की है।