‘अग्निपथ’ विरोध के बवाल का आरोपी सुधीर शर्मा BJP से निष्कासित
अलीगढ | अग्निपथ योजना के विरोध में टप्पल, जट्टारी में हुए बवाल के आरोप में गिरफ्तार कोचिंग संचालक व भाजपा नेता सुधीर शर्मा को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। बता दें कि इस बवाल को कराने का जिम्मेदार भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सुधीर शर्मा को ही माना गया। इसी आधार पर उसे जेल भेजा गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह ने बताया कि अखबार के माध्यम से इसकी जानकारी हुई। इसके बाद जानकारी जुटाई तो उसमें टप्पल…