BJP पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू का बड़ा हमला, बोले- ‘विदेशी व पूंजीपतियों के हाथों की कठपुतली बन गई है भाजपा सरकार’
वाराणसी | कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि भाजपा सरकार विदेशी व पूजीपतियों के हाथों की कठपुतली बन गई है। अब इसे देश के गरीब, किसान, नौजवान से कोई मतलब नहीं है। कांग्रेस पार्टी जन सामान्य की पार्टी है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शनिवार को संगठन सृजन अभियान के तहत चंदौली जिले के नियामताबाद गांव के पोखरे के समीप आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश के किसान धरने पर…