बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 29, 2024
धर्म समाचार

स्वामी भद्राचार्य ने पहले ही कर दी थी कोविंद के राष्ट्रपति बनने की भविष्यवाणी

  • July 21, 2017
  • 0 min read
स्वामी भद्राचार्य ने पहले ही कर दी थी कोविंद के राष्ट्रपति बनने की भविष्यवाणी

लखनऊ। चित्रकूट के स्वामी भद्राचार्य ने कई साल पहले ही रामनाथ कोविंद के राष्ट्रपति बनने की भविष्यवाणी कर दी थी। और आज ये भविष्यवाणी वास्तव में सच साबित हुई। स्वामी रामभद्राचार्य ने राम नाथ कोविन्द को पहली बार देश के शीर्षस्थ पद प्राप्त करने की बात कही थी तो कोविन्द ने सपने में भी नही सोचा था।

स्वामी रामभद्राचार्य एकबार प्रवचन करने बिहार के पटना शहर गये थे तब भी राज्यपाल के रूप में राम नाथ कोविन्द स्वामी रामभद्राचार्य से मिले थे। पटना में भी स्वामी रामभद्राचार्य ने कोविन्द को देश के सर्वोच्च पद पर जाने की बात कही थी। स्वामी रामभद्राचार्य से प्रभावित होकर राम नाथ कोविन्द उनसे मिलने चित्र कूट भी पहुचे थे और वहां भी उन्होंने यही बात कही थी। आपको बता दे स्वामी रामभद्राचार्य एक प्रख्यात विद्वान्, शिक्षाविद्, बहुभाषाविद्, रचनाकार, प्रवचनकार, दार्शनिक और हिन्दू धर्मगुरु हैं।