बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 18, 2024
खेल ब्रेकिंग न्यूज़ मनोरंजन

महेंद्र सिंह धोनी के साथ सुरेश रैना ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा

  • August 16, 2020
  • 1 min read
महेंद्र सिंह धोनी के साथ सुरेश रैना ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा

नई दिल्ली | टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ उनके चहीते बल्लेबाज सुरेश रैना ने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। फिलहाल ये दोनों खिलाड़ी आईपीएल में नजर आएंगे। जहां महेंद्र सिंह धोनी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर संन्यास का ऐलान किया। वहीं सुरेश रैना ने फोटो साझा कर अपने संन्यास की घोषणा की।

सुरेश रैना द्वारा साझा की गई फोटो में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, केदार जाधव, अंबाती रायडू, कर्ण शर्मा और मोनू सिंह नजर आ रहे हैं। रैना ने संन्यास का ऐलान करते हुए लिखा कि आपके साथ खेलना काफी प्यारा रहा महेंद्र सिंह धोनी। मैं पूरे दिल से और गर्व के साथ आपके इस सफर में शामिल होना चाहता हूं। थैंक्यू इंडिया। जय हिंद।