बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 19, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति

अचानक मुजफ्फरनगर पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, CAA विरोध में हुई हिंसा के पीड़ितों से मिली, SP-BSP में खलबली

  • January 4, 2020
  • 1 min read
अचानक मुजफ्फरनगर पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, CAA विरोध में हुई हिंसा के पीड़ितों से मिली, SP-BSP में खलबली

मुजफ्फरनगर । कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शनिवार सुबह अचानक मुजफ्फरनगर पहुंचीं हैं। प्रियंका गांधी सीधे मौलाना असद के घर पहुंचीं जहां उन्होंने पीड़ित लोगों से बात की। बताया जा रहा है प्रियंका गांधी के साथ कांग्रेस नेता इमरान मसूद और पूर्व विधायक पंकज मलिक भी है। वहीं प्रियंका की यूपी में सक्रियता से सपा और बसपा में बेचैनी है । मुस्लिमो और वंचितों में प्रियंका गांधी की बढ़ती सक्रियता से सपा और बसपा में खलबली है ।

https://youtu.be/WcPplXrFi40

बता दें कि प्रियंका गांधी का काफिला नहर की पटरी से होते हुए मुजफ्फरनगर पहुंचा हैं। कांग्रेसियों के अनुसार प्रियंका गांधी उपद्रव में मारे गए मृतक के परिजनों से मुलाकात करेंगी। यह भी बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी वापस लौटते वक्त मेरठ होते हुए जाएंगी।

https://youtu.be/6nCtH6WVAMM

गौरतलब है कि मुजफ्फरनगर में हुए उपद्रव में एक युवक की मौत हो गई थी। शहर के मीनाक्षी चौक के पास उग्र भीड़ ने प्रदर्शन कर पथराव, तोड़फोड़ और आगजनी की थी। इस दौरान पांच बाइक और स्कूटी के अलावा दर्जनों वाहन में आग लगा दी थी। अस्थायी पुलिस चौकी भी फूंक दी गई थी। गोलीबारी में तीन लोग घायल हुए थे। पुलिस ने आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज किया किया था।