बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 28, 2024
राजनीति

सपा से निकाले जा सकते हैं रामगोपाल, शिवपाल हो सकते हैं राष्ट्रीय महासचिव !

  • October 4, 2017
  • 0 min read
सपा से निकाले जा सकते हैं रामगोपाल, शिवपाल हो सकते हैं राष्ट्रीय महासचिव !

लखनऊ | सूबे में मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन 05 अक्टूबर को आगरा के तारघर मैदान में होने जा रहा है | अधिवेशन में एक दिन शेष है लेकिन सियासी दलों में इसको लेकर तरह तरह के कयास लगाये जा रहे हैं | सपा से जुड़े सूत्रों से खबर आ रही है कि मुलायम सिंह यादव और अखिलेश में सुलह होने के बाद सियासी संग्राम के लिए जिम्मेदार माने जा रहे सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव की सपा से छुट्टी हो सकती है | अधिवेशन में रामगोपाल का पत्ता साफ़ हो सकता है या फिर उनका कद घटाया जा सकता है ऐसी खबरे आ रही हैं |

आगरा में देश के विभिन्न जगहों से हजारो कार्यकर्ता सपा के सम्मेलन के लिए पहुंचना शुरू हो गए हैं | कार्यकर्ताओं में सम्मेलन को लेकर बहुत उत्साह देखा जा रहा है | समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता इसको लेकर बहुत चिंतित भी हैं | मुलायम अखिलेश में सुलह के बाद सपा में अब नए संगठन की रूपरेखा तैयार होना शुरू हो गयी है | अखिलेश यादव का निर्विरोध अध्यक्ष बनना तय है वहीँ शिवपाल यादव को रामगोपाल की जगह रास्ट्रीय महासचिव बनाया जा सकता है |