बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 29, 2024
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय

भाजपा को वोट देकर अफ़सोस कर रही UP की जनता : दिनेश गुर्जर

  • July 17, 2017
  • 0 min read
भाजपा को वोट देकर अफ़सोस कर रही UP की जनता : दिनेश गुर्जर

बुलंदशहर | समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव एवं सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश गुर्जर ने  हुए योगी सरकार द्वारा  समाजवादी पार्टी की म्जन्हित की योजनाओ को खत्म करने की निंदा की है | उन्होंने कहा है कि  मुख्यमंत्री योगी द्वारा अखिलेश सरकार द्वारा बनवाये गए साइकिल ट्रैक तोड़े जाने कि जो घोषणा कि गई, इससे आम लोगो में नाराजगी है| उन्होंने कहा कि सपा सरकार द्वारा आम एवं गरीब लोगो के लिए साइकिल ट्रैक बनवाए गए थे| यदि योगी सरकार द्वारा साइकिल ट्रैक तोड़े गये तो समाजवादी पार्टी आन्दोलन करेगी | दिनेश गुर्जर ने कहा कि अखिलेश यादव की सरकार को लोग अब याद कर रहे हैं | भाजपा को वोट देकर यूपी की जनता अफ़सोस कर रही है |

कानून व्यवस्था पर बोलते हुए  उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था में सुधार की जगह बिगाड़ आया है| दिनेश गुर्जर ने कहा कि प्रदेश सरकार के बजट में पश्चमी उत्तरप्रदेश की घोर उपेक्षा कि गयी है | गौरक्षा के नाम पर देश में कई स्थानों पर गुंडागर्दी और हिंसा की निंदा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री को चाहिए, ऐसे लोगो के विरुद्ध अधिकारियों को कड़ी कार्यवाई के निर्देश दें | इससे पूर्व दिनेश गुर्जर का सपा के नगर अध्यक्ष शहजाद अल्वी, नगर उपाध्यक्ष इस्लामुद्दीन मेवाती, मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष अमीरुद्दीन मेवाती, संदीप यादव, तरुण अग्रवाल, अमित यादव,आदि ने स्वागत किया |