बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 19, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति

SP-BSP के साथ RLD के गठबंधन का ऐलान आज, अखिलेश और जयंत करेंगे घोषणा

  • March 5, 2019
  • 1 min read
SP-BSP के साथ RLD के गठबंधन का ऐलान आज, अखिलेश और जयंत करेंगे घोषणा

लखनऊ ।। सपा-बसपा गठबंधन में राष्ट्रीय लोकदल के शामिल होने का आज विधिवत एलान हो जाएगा। गठबंधन में रालोद को तीन सीट दी गई है। रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी आज लखनऊ पहुंचकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलेंगे।  ऐसी संभावना है कि वे संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में गठबंधन की घोषणा करेंगे। राष्ट्रीय लोकदल, प्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन का हिस्सा रहेगा, यह बात अखिलेश यादव पूर्व में कह चुके हैं।

जंयत भी इसे दोहराते रहे हैं लेकिन आज इस पर अधिकृत तौर पर मुहर लगने की संभावना है। जयंत आज राजधानी पहुंचेंगे। उनकी अखिलेश यादव से मुलाकात प्रस्तावित है। रालोद को अभी तक बागपत, मुजफ्फरनगर व मथुरा सीट दी गई हैं। जयंत चौथी सीट के लिए भी उनसे चर्चा करेंगे। इसके लिए हाथरस, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल समेत कई सीटों के नाम प्रस्तावित हैं। चौथी सीट पर सहमति बने या नहीं लेकिन रालोद के गठबंधन में शामिल होने का विधिवत ऐलान मंगलवार हो जाएगा। इसके लिए अखिलेश व जयंत की संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस होने की संभावना है।