बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 18, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति

सपा और बसपा दगे हुए कारतूस : ओमप्रकाश राजभर

  • February 1, 2019
  • 1 min read
सपा और बसपा दगे हुए कारतूस : ओमप्रकाश राजभर

बलिया | प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने फिर से सपा-बसपा गठबंधन पर बलिया में एक बयान दिया। जिसमें उन्होंने सपा और बसपा की तुलना दगे हुए कारतूस से कर दी। इसके अलावा सत्ता पक्ष को भी आड़े हाथ लिया है। ओमप्रकाश राजभर ने शुक्रवार को कस्बा के बरयां में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि सपा और बसपा दगे हुए कारतूस है। यह दोनों दल 2014 का लोकसभा चुनाव और 2017 के विधान सभा चुनाव में अपनी दशा देख चुके है। इन दोनों का गठबंधन अपने अस्तित्व बचाने को लेकर है। साथ ही योगी सरकार के प्रति भी हमलावर रहे। कुंभ स्नान के सवाल पर उन्होंने कहा कि 38 हजार करोड़ रुपये के बजट के बाद भी गंगा साफ नहीं हुई। लेकिन प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में पिछड़े गरीब मजलूम के जो एक करोड़ 70 लाख बच्चे पढ़ते है। जिनको 72 साल से नेता अपनी सरकार में टाट पर बैठाने का पाप किए हैं। वह सभी कुंभ में नहाकर पाप धो रहे है। लेकिन ऐसे लोग गंगा को और दूषित कर देंगे।

https://www.youtube.com/watch?v=aIYsPi46UYs

भाजपा के सहयोगी बने रहने के सवाल पर ओम प्रकाश ने कहा कि बीते 28 साल से पिछड़ा वर्ग को मिलने वाले 27 फीसदी आरक्षण में अति पिछड़ा व सर्वाधिक पिछड़ा का हिस्सेदारी और शराबबंदी हो जाती है तो ठीक है। अन्यथा उनकी पार्टी इस पर विचार करेगी। कहा कि बीते दिनों भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से वार्ता के बाद आश्वासन मिला था कि चुनाव से छह माह पूर्व मांगें पूरी की जाएगी।

चुनाव में अब 60 दिन ही शेष बचे है, लेकिन हमारी मांगे अधूरी है। जब कि गरीब सवर्णों को आरक्षण 48 घंटे में ही दे दिया गया। हमारी मांग पूरी ना होने की सूरत में सुभासपा प्रदेश के 80 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। कहा कि 24 फरवरी को वाराणसी में आयोजित पार्टी की बैठक में इस पर विशेष चर्चा होगी। पूर्वांचल में पिछड़ों की संख्या 38 फीसदी है। यह जिसका साथ देगी झंडा उसी का लहराएगा। इस मौके पर संजय सिंह, आलोक पांडेय, पवन सिंह आदि मौजूद रहे।