बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 28, 2024
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

बुलंदशहर निवासी सोनू तेवतिया बने CCS यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष

  • May 9, 2020
  • 1 min read
बुलंदशहर निवासी सोनू तेवतिया बने CCS यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष

अलीगढ़ | पूर्व प्रधानमंत्री और किसानो के मसीहा चौ. चरण सिंह के विचारों और नीतियों को को फ़ैलाने और किसानो- नौजवानों की आवाज बुलंद करने के लिए बने चौ. चरण सिंह यूथ ब्रिगेड के उत्तर प्रदेश राज्य के प्रदेश अध्यक्ष पद पर बुलंदशहर जिले के प्रमेन्द्र उर्फ़ सोनू तेवतिया को मनोनीत किया गया है |

जिले के गुलावठी के पास स्थित गाँव देवली निवासी प्रमेन्द्र कुमार उर्फ़ सोनू तेवतिया को यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष जियाउर्रहमान एडवोकेट ने प्रदेश अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है |सीसीएस यूथ ब्रिगेड के नवनियुत्क प्रदेश अध्यक्ष प्रमेन्द्र उर्फ़ सोनू तेवतिया ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जियाउर्रहमान एडवोकेट का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि किसान मसीहा चौ. चरण सिंह के विचारों से ही किसान -नौजवान को सम्मान दिलाया जा सकता है | प्रदेश का किसान-युवा और गरीब-मजदुर बेहाल है, उसकी आवाज बुलंद करना हमारा उद्देश्य है |

उन्होंने कहा सभी जिलों में संगठन गठित कर किसानों-युवाओं की आवाज उठाएंगे | उन्होंने कहा कि किसान मसीहा की विरासत को मजबूत करना यूथ ब्रिगेड का ध्येय है | युवाओं और किसानों को संगठन से जोड़ने के लिए अभियान चलाया जाएगा ।