बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 25, 2024
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय

गुंडाराज : सपा नेता अखिलेश पर बरसाई गईं ताबड़तोड़ गोलियां, मौत

  • July 16, 2019
  • 1 min read
गुंडाराज : सपा नेता अखिलेश पर बरसाई गईं ताबड़तोड़ गोलियां, मौत

महराजगंज | महराजगंज थानाक्षेत्र के कनकपुर में सपा नेता अखिलेश यादव उर्फ टक्कू (24) की सोमवार रात ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। अखिलेश सपा की लोहिया वाहिनी में गोसाईगंज विधानसभा संगठन का अध्यक्ष थे। घटना उस वक्त हुई जब वे जिम से घर लौट रहे थे। जिम से करीब 100 मीटर दूर घात लगाए बाइक सवार बदमाश ने उन पर हमला कर दिया।

https://www.youtube.com/watch?v=DWXdenrfnm4

फायरिंग की आवाज सुनकर जिम के अन्य साथी दौड़कर वहां पहुंचे, मगर तब तक हमलावर भाग चुके थे। लहूलुहान अखिलेश को तत्काल सीएचसी माया बाजार पहुंचाया गया। जहां डॉ. सती राम ने हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

https://www.youtube.com/watch?v=yor062CRPVk

उन्होंने बताया कि सिर में गोली लगने से भेजा उड़ गया है जबकि पसली में भी एक गोली लगी है। इसके बाद यूपी-100 की टीम ने टिक्कू को पीआरवी से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हमलावर की पहचान नहीं हो पाई है। हत्या से सपा नेताओं में गम और गुस्सा है। पूर्व मंत्री पवन पांडेय समेत तमाम नेताओं का जमावड़ा होता देख प्रशासन मुस्तैद हो गया है।