बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 29, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति

समाजवादी नेता अतुल प्रधान से डरी योगी सरकार, नॉएडा में किया गिरफ्तार

  • October 29, 2018
  • 1 min read
समाजवादी नेता अतुल प्रधान से डरी योगी सरकार, नॉएडा में किया गिरफ्तार

नॉएडा | योगी सरकार इन दिनों किसानो के आन्दोलन से डरी हुई है | भाजपा के विरोध पर गाँव कचेहडा के किसानो ने भाजपा नेताओं की गाँव में एंट्री प्रतिबंधित होने के बोर्ड लगाये हैं | पश्चिमी यूपी की राजनीति के दिग्गज नेता सपा छात्रसभा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मेरठ के अतुल प्रधान को सोमवार को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया । सोमवार सुबह पुलिस को जानकारी मिली कि सपा नेता अतुल प्रधान पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं के साथ कचेहड़ा गांव पहुंचने वाले हैं। अतुल प्रधान सपा प्रमुख अखिलेश यादव के करीबी हैं। पुलिस को डर था कि कहीं अतुल प्रधान गाँव पहुँच गए तो भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ बड़ा आन्दोलन खड़ा हो सकता है |
https://www.youtube.com/watch?v=chHLc8C5zYk

अतुल प्रधान के आने की सूचना मिलते ही कासना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और अतुल प्रधान को उनके समर्थकों के साथ हिरासत में ले लिया। दरअसल अतुल प्रधान बिल्डरों द्वारा कब्जे में की गई जमीन के विरोध में और किसानों के समर्थन में कचेहड़ा गांव पहुंचे थे। बता दें कि यह वही गांव है जहां किसानों ने बोर्ड लगाकर भाजपाइयों की एंट्री बंद होने की बात लिखी है। इस बोर्ड की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल भी हो चुकी है। इसी के बाद सोमवार को सपा नेता अतुल प्रधान किसानों के समर्थन में कचेहड़ा गांव पहुंचे थे जहां उन्हें हिरासत में ले लिया गया। देर शाम को अतुल को रिहा किया गया |
https://www.youtube.com/watch?v=TjwqnesbqT0