बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 19, 2024
अंतरराष्ट्रीय ब्रेकिंग न्यूज़

सड़क किनारे मिस्र के सिनाई में बम विस्फोट, तीन श्रमिकों की मौत

  • October 25, 2018
  • 1 min read
सड़क किनारे मिस्र के सिनाई में बम विस्फोट, तीन श्रमिकों की मौत

अल-अरिश (मिस्र)। मिस्र के सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी सिनाई शहर अल-अरिश में सुरक्षा दीवार निर्माण में लगे तीन श्रमिकों की सड़क किनारे हुए बम विस्फोट में मौत हो गयी। अधिकारियों ने बताया कि गुरूवार को हुए विस्फोट में 10 अन्य श्रमिक घायल हो गये। अधिकारियों का दावा है कि विस्फोट के लिए इस्लामिक स्टेट से संबंद्ध संगठन हो सकता है जो सिनाई प्रायद्वीप के इस हिस्से में सक्रिय है।

अधिकारियों ने नाम नहीं उजागर करने की शर्त पर जानकारी दी। संदिग्ध आईएस आतंकवादियों ने रविवार को अल-अरिश में तीन श्रमिकों की उनके घर के बाहर गोली मार दी थी। उत्तरी सिनाई क्षेत्र में मिस्र इस्लामिक आतंकवादियों द्वारा अंजाम दी जा रही हिंसा से निपटने के लिए संघर्ष कर रहा है।