बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 29, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति

UP में साथ मिलकर लड़ेंगे शिवपाल और ओवैसी, SP-BSP की बढ़ेंगी मुश्किलें !

  • January 24, 2019
  • 1 min read
UP में साथ मिलकर लड़ेंगे शिवपाल और ओवैसी, SP-BSP की बढ़ेंगी मुश्किलें !

लखनऊ | लोकसभा चुनावों में दो माह से भी कम समय बचा है लेकिन देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में चुनावी रणभेरी बज चुकी है | सपा- बसपा और रालोद के गठबंधन के बाद अब प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के शिवपाल यादव और AIMIM के असदुद्दीन ओवैसी के यूपी में एक होने की खबर है | यूपी में मुस्लिमो कि घेरेबंदी के लिए ओवैसी और शिवपाल यादव साथ मिलकर लड़ सकते हैं | हालाँकि अभी सिर्फ चर्चाएँ हैं लेकिन सपा और बसपा में बेचैनी है |

सूत्रों की माने तो शिवपाल यादव और असदुद्दीन ओवैसी अन्य दलों के साथ मिलकर यूपी में अलग मोर्चा बनाकर चुनावी मैदान में कूदने की तैयारी में हैं | दरअसल यूपी में मुस्लिमो की संख्या अच्छी है और ओवैसी का क्रेज भी है | शिवपाल का संगठन और ओवैसी का क्रेज मिलकर सपा- और बसपा गठबंधन के लिए नई चुनौती दे सकती हैं | यदि ऐसा होता है तो मुस्लिम वोटों का ध्रुवीकरण तय है |