बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 29, 2024
उत्तर प्रदेश राजनीति

शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी सपा में शामिल, राजनाथ सिंह के खिलाफ लड़ सकती हैं चुनाव

  • April 16, 2019
  • 1 min read
शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी सपा में शामिल, राजनाथ सिंह के खिलाफ लड़ सकती हैं चुनाव

मोदी सरकार से नाराज चल रहे शत्रुघ्न सिन्हा हाल ही में बीजेपी से कांग्रेस में शामिल हुए हैं। इसके बाद अब उनकी पत्नी पूनम सिन्हा ने समाजवादी पार्टी (SP) का दामन थाम लिया है। उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव से मुलाकात की और पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इसके साथ ही ये खबर तेज हो गई है कि बीजेपी का साथ छोड़ सपा में शामिल हुई पूनम सिन्हा लखनऊ से राजनाथ सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी। कहा जा रहा है कि पूनम 18 अप्रैल को नामांकन दाखिल करेंगी।

बता दें कि सपा लखनऊ सीट से राजनाथ सिंह को टक्कर देने वाले चेहरे की तलाश में थी। कुछ दिनों पहले अखिलेश यादव और शत्रुघ्न सिन्हा ने मुलाकात भा की थी। कहा जा रहा है कि उस मुलाकात में पूमन सिन्हा को टक्कर देने की बात कही गई।