बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 28, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय हिमाचल प्रदेश

मनाली में सेक्स रैकेट का खुलासा, पर्यटकों को उपलब्ध कराई जाती थीं लडकिया, 11 गिरफ्तार

  • June 7, 2019
  • 1 min read
मनाली में सेक्स रैकेट का खुलासा, पर्यटकों को उपलब्ध कराई जाती थीं लडकिया, 11 गिरफ्तार

शिमला । पर्यटन नगरी मनाली में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने नौ महिलाओं, लड़कियों समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दो दलाल भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि काफी दिनों से यहां यह सेक्स रैकेट चल रहा था जिसकी यहां के लोगों को कोई जानकारी नहीं थी। बताया जा रहा है कि होटलों में दलालो के माध्यम से लडकिया सप्लाई की जाती थीं ।

स्थानीय महिलाओं को देह व्यापार के इस धंधे के बारे में जब पता चला तो पर्यटन नगरी मनाली की छवि को खराब करने पर उतारू लोंगों के खिलाफ वे एकजुट हो गईं। महिलाओं ने मनाली के एक होटल में चले रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करवाया साथ ही इस धंधे को अंजाम देने वाले दो दलालों को भी पकड़वाया। उन्होंने प्रशासन और होटल कारोबारियों के साथ बैठक की और खुद शहर की सड़कों पर निकलीं।

https://youtu.be/9CqnAbGGAto

महिलाओं को एक होटल में इस तरह के धंधे का पता चला। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मनाली में ये महिलाएं और लड़कियां कुछ दिनों से खुले तौर पर सेक्स रैकेट को अंजाम दे रही थी। पुलिस एक्ट 114 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने 11 लोग गिरफ्तार किए हैं जिसमें दो पुरुष, नौ महिलाएं और लड़कियां शामिल है। बताया जा रहा है कि महिलाएं और लड़कियां पंजाब, उत्तर प्रदेश और हरियाणा की रहने वाली हैं।

सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी है। एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। कुछ और लोगों के शामिल होने का भी अंदेशा है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि कुछ महिलाएं और लड़कियां दो से तीन होटलों के बाहर घूम रही थीं। पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो सभी ने सेक्स रैकेट में संलिप्त होने की बात कबूल ली।