बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 16, 2024
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय

इलाहाबाद: सेना के शौर्य एवं पराक्रम का प्रतीक टी-55 टैंक जनता को समर्पित

  • August 31, 2017
  • 1 min read
इलाहाबाद: सेना के शौर्य एवं पराक्रम का प्रतीक टी-55 टैंक जनता को समर्पित
शशांक मिश्रा/इलाहाबाद| नगरवासियों को भारतीय सेना के शौर्य एवं पराक्रम का परिचय नज़दीक से कराने के लिए भारतीय सेना का गौरवशाली टी-55 टैंक धोबीघाट चैराहे पर स्थापित किया गया है। आज इस टैंक का अनावरण मेजर जनरल अशिम कोहली के करकमलों के हाथों किया गया। इस अवसर पर मण्डलायुक्त डॉ आशीष कुमार गोयल एवं जिलाधिकारी संजय कुमार सहित सेना एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।
अनावरण के बाद मेजर असीम कोहली ने कहा कि यह टैंक युद्धों में हमारी सेना के अविस्मरणीय पराक्रम एवं गौरवशाली गाथा का प्रतीक है। इस टैंक के माध्यम से अनेक युद्धों मे दुश्मनों के छक्के छुडाने में अहम भूमिका निभायी है। उन्होंने कहा कि टैंक के चैराहे में स्थापित होने से लोगों को भारतीय सेना के पराक्रम एवं उनकी युद्धों में विजयों की याद दिलाता रहेगा। दीवार के बीच से निकलता हुआ यह टैंक इस बात का प्रतीक है कि भारतीय सेना किसी भी अभेद्य दुर्ग को भेद सकने में समर्थ एवं सक्षम है।
मण्डलायुक्त डॉ. आशीष कुमार गोयल ने कहा कि भारतीय सेना के इस पराक्रम एवं गौरवशाली टैंक के शहर के मुख्य चैराहे पर स्थापित होने से आने जाने वाले लोगों में भारतीय सेना के प्रति लगाव एवं प्रेम और बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि चौराहे पर स्थापित होने से टैंक लोगो के मन में भारतीय सेना के पराक्रमों एवं उनके संघषों की यादों को तरोताजा करता रहेगा।
जिलाधिकारी  संजय कुमार ने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर भारतीय सेना के प्रतीक चिन्हों के स्थापित होने से लोगों में भारतीय होने के गर्व में बढ़ोतरी होगी। उन्होंने ने सेना द्वारा स्थापित इस टैंक के आस-पास साफ-सफाई एवं सुन्दरीकरण किये जाने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिया इस स्थल को शहरवासियों एवं आने वाले लोगों के आकर्षक एवं रोमांचक बनाया जाय।
    इस अवसर पर मेजर जनरल  अशिम कोहली के साथ सेना के प्रमुख अधिकारी, आई0जी0 रमित शर्मा, उपाध्यक्ष एडीए भानुचन्द्र गोस्वामी, नगर आयुक्त हरिकेश उप निदेशक सूचना डाॅ0 संजय राय तथा नगर मजिस्ट्रेट उपस्थित थे।