बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 29, 2024
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

BJP के खिलाफ मथुरा में RLD की किसान बचाओ महापंचायत आज, जुटेंगे लाखों किसान

  • October 12, 2020
  • 1 min read
BJP के खिलाफ मथुरा में RLD की किसान बचाओ महापंचायत आज, जुटेंगे लाखों किसान

नई दिल्ली | यूपी के मुजफ्फरनगर के बाद अब मथुरा में आज राष्ट्रीय लोकदल की किसान बचाओ महापंचायत आज होने जा रही है | हाथरस में जयंत चौधरी पर लाठीचार्ज के बाद किसानो में आक्रोश है | मुजफ्फरनगर में लाखों किसानो ने एकजुट होकर भाजपा के खिलाफ शंखनाद किया था |

आज सोमवार को मथुरा के बालाजीपुरम में लाखों किसानो के जुटने की सम्भावना है | रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व सांसद जयंत चौधरी पंचायत में पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, हरियाणा में आईएनएलडी के अभय चौटाला के साथ मौजूद रहेंगे |

पुलिस प्रशासन महापंचायत को लेकर टेंशन में है और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहा है |