बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 29, 2024
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय

अलीगढ : सपाइयों ने किया साईकिल योगा

  • June 21, 2017
  • 0 min read
अलीगढ : सपाइयों ने किया साईकिल योगा

अलीगढ | देश में जहां भाजपा और पीएम मोदी योग को बढ़ावा देते हुए  यूपी के लखनऊ में योग कर रहे थे तो उसके जवाब में समाजवादी पार्टी ने प्रदेशभर में साईकिल योग कार्यक्रम चलाया | अलीगढ में भी समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अशोक यादव के नेतृत्व ने सपाइयों ने साईकिल योगा किया | सपा कार्यालय से साइकलो पर निकले सपाइयो ने रामघाट रोड, सेंटर पॉइंट, कलेक्ट्रेट से होते हुआ केला नगर से सपा कार्यालय तक साईकिल चलाई |

इस दौरान लोधा ब्लाक प्रमुख गिरीश यादव, पूर्व विधायक राकेश सिंह, सपा नेता राजीव यादव, मनोज यादव, सुशील  गौड़  ने भी साईकिल योगा किया | सत्ता से जाने के बाद भी सपाइयों को साईकिल चलता देख लोग चर्चा भी करते नजर आये | जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने बताया कि सपाइयों ने साईकिल योग किया है जिससे स्वस्थ रहा जा सकता है | उन्होंने कहा कि भाजपा योगा के नाम पर देशवासियों के रूपये को खर्च कर रही है |