बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 18, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति

राजस्थान यूनिवर्सिटी की छात्रसंघ उपाध्यक्ष रेनू चौधरी RLD में शामिल, जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता

  • January 7, 2019
  • 1 min read
राजस्थान यूनिवर्सिटी की छात्रसंघ उपाध्यक्ष रेनू चौधरी RLD में शामिल, जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता

नई दिल्ली | राजस्थान में सरकार में शामिल होते ही राष्ट्रीय लोकदल के प्रति राजस्थान में लोगों का रुझान बढ़ता जा रहा है | राजस्थान में जयंत चौधरी के व्यक्तित्त्व से प्रभावित होकर युवा बड़ी संख्या में रालोद से जुड़ रहे हैं | राजस्थान यूनिवर्सिटी की छात्रसंघ उपाध्यक्ष रेनू चौधरी ने सोमवार को नई दिल्ली में राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयन्त चौधरी की उपस्थिति में रालोद की सदस्यता ली। इस अवसर पर जयन्त चौधरी ने रेनू चौधरी को अग्रिम भविष्य की शुभकामनाएं दी।

युवा रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष वसीम राजा ने युवा शक्ति को सशक्त करने तथा छात्र शक्ति को मजबूत करने की बात कही। राजस्थान रालोद के युवा प्रदेशाध्यक्ष मनुदेव सिनसिनी ने कहा कि आज देश के युवा और किसान अपने आप को जयन्त चौधरी जी से जुड़ा पाते हैं, आज के समय में युवा नेताओं में केवल जयन्त चौधरी में आशा की किरण दिखती है जिससे देश के किसान और छात्र राष्ट्रीय लोक दल से जुड़ने को तत्पर हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=a_4rZ6PqHY8

वहीँ रेनू चौधरी के साथ युवा नेता मोहन चौधरी ने भी राष्ट्रीय लोक दल की सदस्यता ली | राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष विजेंद्र पंवार ने इस अवसर पर राजस्थान के सभी युवा व छात्र कार्यकर्ताओं को बधाई दी | इस मौके पर नितिन लहकोड़िया,जीतू जघीना, अमित चौधरी, रिंकू जघीना, लवीश कुमार, सुभाष डूकिया आदि छात्र उपस्थित थे।