बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 25, 2024
उत्तर प्रदेश

RSS ने अयोध्या को लेकर तैयार की नयी रणनीति

  • June 17, 2017
  • 1 min read
RSS ने अयोध्या को लेकर तैयार की नयी  रणनीति

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अयोध्या को लेकर ने नई रणनीति तैयार करने में जुटा है। जिसको लेकर कई जिलों के विभाग प्रचारकों में बदलाव किया गया है।  पिछलें दिनों गोंडा के विभाग प्रचारक दीपक व अवध प्रांत के सह संपर्क प्रमुख विनोद कुमार को प्रचारक पद से मुक्त कर दिया। साथ ही  उन्नाव के विभाग प्रचारक रमेश अब गोंडा के विभाग प्रचारक होंगे। साकेत (अयोध्या) के सह विभाग प्रचारक अजय को लखनऊ विभाग का प्रचारक नियुक्त किया गया है। सीतापुर के विभाग प्रचारक अमरनाथ को अयोध्या का विभाग प्रचारक, लखीमपुर के सह विभाग प्रचारक आनंद को सीतापुर का विभाग प्रचारक बनाया गया है। इसके अलावा संग्राम सिंह को सह प्रांत व्यवस्था प्रमुख बनाया गया है। भारती भवन के कार्यालय प्रमुख वीरेंद्र को कार्यालय पालक अधिकारी बनाया गया है। सीतापुर के सह विभाग प्रचारक आनंद को प्रांत कार्यालय प्रमुख भारती भवन नियुक्त किया है। वहीं बहराइच के जिला प्रचारक रविशंकर को सीतापुर का सह विभाग प्रचारक नियुक्त किया है।                        बीजेपी सरकार के यूपी की सत्ता में आने के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भी अयोध्या और फैजाबाद को महानगर का  दर्जा दिया है। इसी को देखते हुए रायबरेली के जिला प्रचारक अंबेश को अयोध्या-फैजाबाद महानगर इकाई का प्रचारक नियुक्त किया है। वही डॉ. शिवकुमार अयोध्या फैजाबाद महानगर के कार्यवाह और डॉ. विक्रमा पांडेय को महानगर संघ चालक बनाया गया है। लखनऊ में सायंकालीन शाखाओं के लिए दो जिला प्रचारकों की नियुक्ति अलग से की गई है। इनमें मनीष को लखनऊ पूर्व और प्रेम प्रकाश को लखनऊ दक्षिण का प्रचारक नियुक्त किया गया है।