बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 29, 2024
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

अलीगढ में कोरोना से ठीक होकर लौटे RSS नेता ने तोड़ा लॉकडाउन, FIR दर्ज

  • May 24, 2020
  • 1 min read
अलीगढ में कोरोना से ठीक होकर लौटे RSS नेता ने तोड़ा लॉकडाउन, FIR दर्ज

अलीगढ | आरएसएस के नेता लॉकडाउन तोड़ने के मामले में फंस गए हैं | कोरोना से जंग जीतकर घर वापस लौटे आरएसएस के संघचालक का स्वागत करना लोगों को भारी पड़ गया। कोतवाली पुलिस ने संघचालक सहित तीन नामजद पर महामारी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। एफआईआर की चर्चाएं पूरे जिले में हैं | लोग प्रशासन की कार्यवाही की प्रशंसा कर रहे हैं |

खबर के अनुसार मानिक चौक निवासी संघचालक श्याम सुंदर की तबियत बिगड़ने पर पिछले सप्ताह मेडिकल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था। रिर्पोट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें कोविड वार्ड में भर्ती किया गया। स्वस्थ होने पर शुक्रवार को वे मेडिकल से घर वापस लौटे। घर लौटने पर संघचालक श्याम सुंदर का स्थानीय लोगों ने फूलों से स्वागत किया था।

ऐसे में महामारी एक्ट का उल्लंघन हुआ। जिसके चलते एसआई योगेन्द्र सिंह की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर कोतवाली में संघचालक श्यामसुंदर, मनीष व गोपाल ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ प्रथम विशाल पांडेय ने बताया कि महामारी एक्ट का उल्लंघन करने पर मुकदमा दर्ज किया गया है।