बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 28, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति

RLD पश्चिमी यूपी की कार्यकारिणी घोषित, डॉ अनिल ने सभी वर्गों को नेतृत्व देने पर दिया जोर, इन्हें मिली जिम्मेदारी-

  • February 28, 2018
  • 0 min read
RLD पश्चिमी यूपी की कार्यकारिणी घोषित, डॉ अनिल ने सभी वर्गों को नेतृत्व देने पर दिया जोर, इन्हें मिली जिम्मेदारी-

आगरा | राष्ट्रीय लोकदल ने आगामी चुनावों को देखते हुए संगठन विस्तार शुरू कर दिया है | पश्चिमी यूपी में वर्चस्व रखने वाली राष्ट्रीय लोकदल ने बुधवार को पश्चिमी यूपी की कार्यकारिणी घोषित कर दी है | रालोद सुप्रीमो चौ अजित सिंह और उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के निर्देश पर पश्चिमी यूपी के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक डॉ अनिल चौधरी ने कार्यकारिणी की घोषणा की है | डॉ अनिल चौधरी ने लोकसभा चुनावों को देखते हुए जातीय समीकरण का जबरदस्त समावेश किया गया है | पश्चिमी यूपी की घोषित की गयी कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष के पद पर मथुरा के डॉ युनुस कुरैशी, मुजफ्फर नगर के कृष्णपाल राठी, शामली के सत्यवीर पंवार, वाजिद अली, अलीगढ के नवाब सिंह छोंकर और सीपी सिंह बघेल , आगरा के गोपीचंद, बागपत के रामपाल धामा, हापुड़ के शिवकुमार त्यागी , बिजनौर के हरपाल सिंह को मनोनीत किया गया है |

रालोद पश्चिमी यूपी के प्रदेश महासचिव के पद पर शाहनवाज राणा पूर्व विधायक मुजफ्फरनगर, सतीश चौधरी बागपत, ओमपाल सिंह गाजियाबाद, राजीव चौधरी बुलंदशहर, अतुल बाल्मीकि बुलंदशहर, मनवीर सिंह गुर्जर गौतमबुद्द नगर, दीपा त्यागी गाजियाबाद, ओडी त्यागी गाजियाबाद, रामवीर भरगर मथुरा, हरीश शर्मा मथुरा, रविन्द्र नरवार मथुरा, बाबूलाल प्रधान प्रमुख मथुरा, सुधीर भारतीय मुज़फ्फरनगर, धीर सिंह सहारनपुर, इन्द्रपाल सिंह मेरठ, ठाकुर सुभाष गौड़ मेरठ, मतलूब गौड़ मेरठ, पप्पू गुर्जर मेरठ, सुरेन्द्र सिंह रावत आगरा, लोचन चौधरी आगरा , नेम सिंह फौजदार आगरा, रामेन्द्र सिंह आगरा , चंद्रप्रकाश सूर्यवंशी अलीगढ, श्रीमती आशु राणा बिजनौर, चंद्रपाल बाल्मीकि बिजनौर, सुरेश मालिक बागपत, संदीप चौधरी मेरठ, एनुद्दीन शाह मेरठ, राजवीर सिंह गुर्जर मुरादाबाद, ऋषिराज राजड शामली, अय्यूब हसन सहारनपुर, अटल सिंह अमरोहा, इन्द्रदेव गुप्ता मुरादाबाद, अन्वारुद्दीन गददी मेरठ, हरी सिंह बागपत को मनोनीत किया गया है |

पश्चिमी यूपी रालोद का संगठन महासचिव राजपाल सिंह भरगर मथुरा को बनाया गया है | प्रवक्ता के पद पर गाजियाबाद के अजयवीर सिंह एड और मुजफ्फरनगर के अभिषेक सिंह गुर्जर को मनोनीत किया गया है |

पश्चिमी यूपी के प्रदेश सचिव पद पर धर्मवीर सिंह चौहान हाथरस, केशव चौधरी हाथरस, सय्यद जलालुद्दीन हाथरस, मौ असद हुसैन खान एड पीलीभीत, मुशाहिब हुसैन संभल, गजराज सिंह मुरादाबाद, भूपेश्वर त्यागी सहारनपुर, अर्जुन सिंह सहारनपुर, भूरा मलिक सहारनपुर, संजीत नेहरा गाजियाबाद, डॉ अजय चौधरी गाजियाबाद, रामभरोसे मौर्य गाजियाबाद, विनय मल्लापुर मेरठ, डॉ अजेन्द्र शर्मा मेरठ, किशन प्रधान मेरठ, योगित सैनी मेरठ, अरुण चौधरी बुलंदशहर, नवेद मियां बुलंदशहर, संजय राठी मुजफ्फरनगर, मास्टर राजपाल सिंह मुजफ्फरनगर, राजेश कश्यप मुजफ्फरनगर, कुलदीप चौधरी अलीगढ, रनधीर सिंह प्रधान अलीगढ, रमेश त्यागी बागपत, रहीसुद्दीन बागपत, जयपाल सिंह खिरवार आगरा, श्रीनिवास बिठारिया आगरा, राजू प्रधान आगरा, रामवीर नरवार आगरा, मानव चौधरी आगरा, सुरेश भगत मथुरा, सोहनलाल बाल्मीकि मथुरा, पवन राजपूत बिजनौर, विनयपाल चौधरी बिजनौर, कपिल चंद्रा अमरोहा, अमर सिंह फिरोजाबाद, अब्दुल मुजीब खान बरेली, रविन्द्र प्रधान हापुड़, डॉ राजेंद्र चंदेला गाजियाबाद, संतोष पाल मुजफ्फरनगर, नीरज शर्मा अलीगढ, हरवीर तालान गौतमबुद्ध नगर को मनोनीत किया गया है |

प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य किरनपाल सिंह ढिल्लो मुरादाबाद, फ़ौरन सिंह इन्दौलिया आगरा, ठाकुर सुखदेव सिंह बदायूं, मूसा चौधरी मेरठ, शंकर लाल गौतम मथुरा, हरवीर सिंह मथुरा, डॉ महावीर सिंह मथुरा, आरबी शर्मा जीबी नगर, देवजीत सिंह अलीगढ, योगेन्द्र वीरभान गाजियाबाद, सत्यवीर प्रधान लोनी गाजियाबाद, अशोक बालियान मुजफ्फरनगर, जमीरुद्दीन अब्बासी बागपत, देशराज भनेडा शामली को बनाया गया है |

पश्चिमी यूपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अनिल चौधरी ने बताया कि राष्ट्रीय लोकदल किसानो, नौजवानों, मजदूरों और आमजन की आवाज़ हमेशा से उठाता आया है | संगठन में प्रत्येक वर्ग को हिस्सेदारी दी गयी है | उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से किसान और आमजन त्रस्त है, रालोद प्रत्येक जिले में व्यापक स्तर पर आन्दोलन करेगा | उन्होंने कहा कि भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए रालोद प्रतिबद्द है | जिला स्तर पर संगठन को मजबूत करेंगे और भाजपा सरकार की नाकामियों को जनता के सामने रखेंगे |