बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 19, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति विशेष

RLD उपाध्यक्ष जयंत चौधरी का बड़ा ऐलान, भटके युवाओं को जोड़ने के लिए बनाया यह नया संगठन-

  • February 18, 2020
  • 1 min read
RLD उपाध्यक्ष जयंत चौधरी का बड़ा ऐलान, भटके युवाओं को जोड़ने के लिए बनाया यह नया संगठन-

बागपत । रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि भटके युवाओं को अब रालोद जोड़ने का काम कर रहा है। इसी को देखते हुए महिला विंग की स्थापना की गई है। इसका नाम नारी शक्ति संगठन रखा गया है। 23 फरवरी को गाजियाबाद में नारी शक्ति संगठन का सम्मेलन भी बुलाया गया है।

https://youtu.be/7ePurSRacnw

बागपत में पत्रकारों से वार्ता करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के बजट में किसी को कुछ नहीं मिला है। गन्ने का भाव भी नहीं बढ़ाया गया जबकि इसकी उपज में लागत अधिक आ रही है। बिजली के बिलों में भी बढ़ोत्तरी हुई है। सरकार ने सड़कों को गड्ढ़ा मुक्त करने की घोषणा की थी। ये योजनाएं भी कागजों में है। अब बजट में 200 करोड़ रुपये आगरा में मेट्रो बनाने का प्रस्ताव पास किया है। इसमें तो लाइन का सर्वे भी पूरा नहीं होगा।

https://youtu.be/r43Y4n0QE_A

उन्होंने कहा कि अब रालोद यूथ पर नजर रखे हुए है और उन्हें पार्टी से जोड़ने का काम किया जा रहा है। इसी को देखते हुए रालोद ने नारी संगठन की स्थापना की है। 23 फरवरी को गाजियाबाद में महासम्मेलन भी बुलाया गया है। इस अवसर पर रालोद के जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना, पूर्व विधायक डॉ. अजय तोमर, डॉ. अजय कुमार, रालोद नेता संजीव मान, प्रमेंद्र तोमर, सतीश चौधरी, मोहित मुखिया, बसंत तोमर, यशवंत सिंह, सचिन राणा, रणवीर सिंह, नरेश डायरेक्टर आदि उपस्थित रहे। इससे पूर्व जयंत चौधरी लोयन मलकपुर गांव में हिमालयन ग्रुप के डायरेक्टर गुलबीर के परिजनों से भी मिले और शोक संवेदना प्रकट की।