बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 29, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति विशेष

अलीगढ : होली पर गले मिले RLD नेता, संगठन करेंगे मजबूत

  • March 9, 2020
  • 1 min read
अलीगढ : होली पर गले मिले RLD नेता, संगठन करेंगे मजबूत

अलीगढ | राष्ट्रीय लोकदल नेताओं ने होली के अवसर पर गले मिलकर जिले में चल रही गुटबाजी की चर्चाओं को समाप्त कर दिया है | रालोद के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह के घर रालोद नेता जियाउर्रहमान एडवोकेट, अनीस चौहान, डॉ इरफ़ान और चौधरी मोहन सिंह टीम के साथ पहुंचे और होली की शुभकामनायें दी | रालोद नेताओं ने गले मिल  एकदूसरे को गुलाल लगाया और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया |  रालोद जिलाध्यक्ष ने सभी नेताओं का अभिनंदन किया और संगठन में सहयोग करने का आव्हान किया |

https://www.youtube.com/watch?v=YdzItLq3OQk


रालोद नेता जियाउर्रहमान एडवोकेट ने कहा कि होली आपसी गिले-शिकवे दूर करने और आपसी सद्भाव और भाईचारे का त्यौहार है | रालोद में सभी एकजुट हैं और यह हमारा परिवार है | उन्होंने कहा कि किसानो, गरीबों और मजदूरों की लड़ाई सभी मिलकर साथ लड़ेंगे |

https://www.youtube.com/watch?v=8o1vNaA2wzk

इस अवसर पर रालोद जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, अनीस चौहान, जियाउर्रहमान एडवोकेट, डॉ इरफ़ान, चौ मोहन सिंह, रिजवान चौहान, छात्र नेता राजा भैया, चौधरी वेदपाल सिंह, चौ शिवकुमार सिंह, पंकज, सूरज सिंह, मुकेश चौधरी  आदि मौजूद रहे |