बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 29, 2024
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय

रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने जयंत चौधरी, कार्यकर्ताओं में हर्ष

  • August 13, 2017
  • 0 min read
रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने जयंत चौधरी, कार्यकर्ताओं में हर्ष

नई दिल्ली | किसानो और नौजवानों की राजनीति को अब यूपी में नई धार मिलने जा रही है | राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ अजित सिंह ने अब पूर्व सांसद एवं रालोद के महासचिव जयंत चौधरी को पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी है | रालोद सुप्रीमो ने नौजवानों में लोकप्रिय नेता जयंत चौधरी को राष्ट्रीय लोकदल का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है | प्रदेश के कार्यकर्ताओं में जयंत को उपाध्यक्ष बनाने से ख़ुशी का माहौल है |

रालोद सुप्रीमो चौ अजित सिंह ने रविवार को  पत्र जारी कर जयंत चौधरी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाने की जानकारी दी | साथ ही अजित सिंह ने जयंत से संगठन को मजबूत करने एवं सक्रिय करने का भी आव्हान किया है | बताते चलें कि जयंत चौधरी मथुरा से सांसद रहे हैं और उनकी युवाओं में अच्छी पकड़ है | जयंत चौ अजित सिंह के सुपुत्र भी हैं | जयंत चौधरी के पार्टी का उपाध्यक्ष बनने के बाद रालोद नेताओं में ख़ुशी की लहर है | माना जा रहा है कि 2019 को देखते हुए रालोद में जयंत का कद बढाया गया है | कार्यकर्ता भी अंदरखाने जयंत को नेतृत्व देने की मांग कर रहे थे |

रालोद के पश्चिमी यूपी के अध्यक्ष डॉ अनिल चौधरी ने रालोद युवराज को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि जयंत जी उर्जावान हैं, उनके पास एक विजन हैं | नौजवानो और छात्रों में वह काफी लोकप्रिय हैं | उन्होंने कहा कि जयंत जी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने से पार्टी को मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ताओं में भी उर्जा का संचार होगा |