बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 29, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति

भाजपा हर मोर्चे पर विफल, घोटालो पर चुप्पी तोडें पीएम मोदी : जयंत चौधरी

  • February 22, 2018
  • 0 min read
भाजपा हर मोर्चे पर विफल, घोटालो पर चुप्पी तोडें पीएम मोदी : जयंत चौधरी

अलीगढ़ | ख्वाजा हलीम के निधन पर शोक व्यक्त करने अलीगढ़ पहुंचे राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व सांसद जयंत चौधरी से जब मीडिया ने वार्ता की तो उन्होंने भाजपा और पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला | सबसे पहले उन्ह्नोने ख्व्जा हलीम को श्रदांजली दी और कहा कि ख्वाजा हलीम अच्छे और ईमानदार नेता थे | मीडिया के एक सवाल पर जयंत चौधरी ने कहा कि भाजपा केंद्र और प्रदेश में हर मोर्चे पर विफल है, गुंडाराज कायम है, लूट, डकैती, हत्या , बलात्कार बढ़ रहे हैं | उन्होंने कहा कि किसान बेहाल है, नौजवान रोजगार ढूंढ रहा है लेकिन पीएम और सीएम यात्राओं में व्यस्त हैं |

पश्चिमी यूपी के कुछ जिलो को हरियाणा और उत्तराखंड में शामिल करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह अफवाह है | यूपी में हो रही इन्वेस्टर्स सबमिट पर उन्होंने कहा कि यदि सकारात्मक प्रयास हो तो सराहनीय है लेकिन यूपी में गुंडाराज कायम है, भाजपा को पहले कानून व्यवस्था ठीक करनी चाहिए | रालोद युवराज ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल विपक्ष की भूमिका दमदारी से निभा रहा है, किसानो, नौजवानों और मजदूरों की बात सिर्फ रालोद कर रहा है | जयंत चौधरी ने पीएनबी घोटाले पर एक प्रशन के जवाब में कहा कि आजकल मोदी देश को लूटकर भाग रहे हैं | नीरव मोदी, ललित मोदी और यूपी में शुगर मिल का मालिक मोदी जनता का रुपया लेकर विदेश चले गए लेकिन पीएम ने चुप्पी नहीं तोड़ी | उन्होंने कहा कि भाजपा घोटालों को संरक्षण दे रही है, पीएम मोदी को घोटालो पर चुप्पी तोड़कर देश को जवाब देना चाहिए | उन्होंने भाजपा को किसान और नौजवान विरोधी करार दिया |

इस अवसर पर छात्र नेता जियाउर्रहमान, नवाब सिंह छोंकर, जिलाध्यक्ष रामबहादुर चौधरी, पूर्व विधायक भगवती प्रसाद सूर्यवंशी, नगर अध्यक्ष अब्दुल्लाह शेरवानी, बन्नेर शरीफ के सज्जादानशीं ख्वाजा हमीदुद्दीन कादरी, प्रो शमीम अहमद, प्रतीक चौधरी एड, डॉ इरफ़ान खान, युवा मंडल अध्यक्ष संजीव चौधरी, अमित चौहान, वीरपाल मलिक, वीरपाल दिवाकर, विजय चौधरी, नीरज शर्मा आदि मौजूद रहे |